सबका सहयोग मिला, तो जगदीशपुर में विकास की गंगा बहेगी: संतोष यादव

नगर के विकास में आमलोगों से सक्रिय सहयोग की प्रभारी मुख्य पार्षद ने किया अपील

रिपोर्ट: राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):-नगर पंचायत, जगदीशपुर के प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव आजकल चर्चा में है। अपने कार्यों की बदौलत नगर में उनकी चर्चा लगातार हो रही है। जब से नप प्रभारी मुख्य पार्षद का पदभार संभाला तो, उन्होंने नगर कि समस्याओं पर कार्य करना शुरू कर दिया। नगर की साफ-सफाई का हो या फिर योजनाओं को संचालित करने का, हर जगह अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए पूर्ण रूप से मुख्य पार्षद की जिम्मेदारी संभालते नजर आ रहे हैं। बोर्ड की बैठक से लेकर नप को सुचारू ढंग से चलाने में तत्पर दिखाई देते हैं। नप की विधि व्यवस्था को लेकर भी उनके बारे में चर्चा जोरों पर हो रही है। साथ ही सभी वार्ड पार्षदों को एक साथ लेकर चलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आस्था के महापर्व छठ पूजा में साफ-सफाई व लाइटिंग का उत्तम व्यवस्था पूरे नगर व शिवजी पोखरा छठिया तालाब पर किया था। श्रद्धालुओं ने उक्त कार्य को प्रशंसा भी की थी। हाल ही में बहर्षि मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार में संपन्न हुए लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में प्रभारी मुख्य पार्षद का कार्य लाजवाब रहा। यज्ञस्थल पर साफ-सफाई पानी की छिड़काव, सीसीटीवी व एलइडी स्क्रीन लगवाकर सफल पूर्वक आयोजन को संपन्न कराया। उन्होंने उक्त कार्यों का खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। आयोजन समिति ने भी कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया था। इस बाबत स्थानीय लोगों में इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। बता दें कि पिछले वर्ष 6 नवंबर को एक हत्या के मामले में नप मुख्य पार्षद मुकेश कुमार गुड्डू को आजीवन कारावास के बाद संतोष यादव ने प्रभारी मुख्य पार्षद के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्री संतोष ने विकास कार्यों को व तेज करने को ले वार्ड पार्षदों व आम लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

सबका सहयोग मिला, तो विकास की गंगा बहेगी: संतोष

एटीएन सिटी न्यूज़ की टीम से बातचीत में नप प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने कहा है कि सबका सहयोग मिला, तो जगदीशपुर में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने बताया कि नप में विकास की नई लकीर खींचना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए मैं दुसरो पर निर्भर नही रहता हूं, खुद की देखरेख में सभी योजनाओं पर कार्य करता हूं। मेरा काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। ‘सभी का साथ सबका विकास’ पर काम करना ही मेरी शैली में है। उन्होंने बताया कि नगर को नगर परिषद, स्मार्ट सिटी बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं लगातार काम कर रहा हूँ व खुशी की बात है कि मेरी टीम के अन्य वार्ड पार्षद भी मेरा साथ बखूबी दे रहे हैं।

क्या कहते हैं नगरवासी

 

■ प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव द्वारा नगर में हो रहे कार्यों का सराहना करते हुए कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में कार्यों को काफी तौर तरीके से करवाना नगर के लिए प्रशंसनीय है। पर्व-त्योहार में इनके द्वारा अच्छा सहयोग रहता है।
“बजरंग दल नेता मोनु निराला वार्ड संख्या-तीन”

■ संतोष कुमार यादव साफ छवि वाले इंसान हैं। उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं पर काम व क्लीन और ग्रीन नगर बनाएंगे
छात्र नेता शाहनवाज खान” वार्ड संख्या-18

■ प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव का कार्य लाजवाब है। उन्होंने बेहतर ढंग से नगर पंचायत व क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि नगर पंचायत का विकास की रफ्तार आगे बढ़ाएंगे
“समाजसेवी अमन इंडियन” वार्ड संख्या-9


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275