ग्यारह व बारह वार्ड में चला राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान

समाज के सभी वर्गों के सहयोग से भव्य राम मंदिर का होगा निर्माण: अखलेश सिंह पुतुल

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):-नगर पंचायत, जगदीशपुर में वार्ड संख्या ग्यारह व बारह में शनिवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान चलाया गया। भाजपा नगर मंडल के पूर्व नगरध्यक्ष अखिलेश सिंह (पुतुल) ने रामसेवकों का अगुवाई किया। इस दौरान वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित की व दूसरों को भी प्रेरित किया।

साथ ही, वार्डवासियों ने बताया कि उनका सौभाग्य है कि भव्य राम मंदिर निर्माण में उनका भी सहयोग लिया जा रहा है। अखलेश सिंह पुतुल ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। अभियान में सत्यदेव प्रसाद, रंजन सिंह, अमर चौबे, मुकेश चौबे, मधुकर व टाइगर मौजूद रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275