आदर्श दांवा में आइसोलेशन सेंटर बना है, बोले- घर जैसा है व्यवस्था, मुखिया को किया प्रशंसा

पंचायत के निवासी सभी लोग, दिल्ली सूरत गए थे कार्य करने

मेडिकल चेकअप में सभी है स्वस्थ,14 दिनों तक रहना है आइसोलेशन में

संवाददाता सूरज कुमार राठी,जगदीशपुर

जगदीशपुर: प्रखंड अंतर्गत आदर्श दांवा पंचायत के उत्क्रमित विद्यालय में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।इसमें कुल 10 बेड की व्यवस्था है। वर्तमान में पांच लोग ही आइसोलेशन सेंटर में है।ये पांचों लोग पंचायत के ही निवासी हैं जो दिल्ली और सूरत में रहकर कार्य करते थे।देशव्यापी लॉकडाउन के बाद अपने-अपने घर लौट आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल जांच करने के पश्चात इन सभी को 14 दिनों तक आइसोलेशन सेंटर में रहने को कहा है। पंचायत के मुखिया सह जदयू नेत्री सुषुमलता कुशवाहा के अगुवाई में खानपान,साफ सफाई व दैनिक सुविधाएं दी जा रही है।विकास कुमार, मंटू चौधरी, करण कुमार, रामायण सिंह,मुन्ना यादव आइसोलेशन सेंटर में है।चाय नाश्ता भोजन सभी टाइम इन लोगों को कराया जा रहा है।

किया प्रशंसा,बोले: घर जैसा है समुचित व्यवस्था

आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों ने विधि व्यवस्था को देखकर मुखिया के प्रति प्रशंसा कर रहे हैं। खाना से लेकर सोने, साफ सफाई की समुचित व्यवस्था से खुश है। सभी ने बताया कि टाइम पर चाय नाश्ता और भोजन मुखिया जी द्वारा दिया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत यहाँ नहीं है।हम लोग यहां घर जैसे महसूस कर रहे हैं।इस विकट परिस्थिति में हम लोगों का मुखिया साथ दे रही हैं। हम लोग उपकार इनका कभी नहीं भूल सकते हैं।

मुखिया बोली-मानव की सेवा करना सभी कार्यों से ऊपर है

मुखिया सुषुमलता ने कहा कि मानव की सेवा करना सभी कार्यों से ऊपर है।मानव की सेवा करने का अवसर कम ही मिलता है। ऐसे में पीड़ितों की सेवा करना बहुत ही पुण्य कार्य है।जब देश में संकट आया है, तो हर भारतीय के कर्तव्य होता है कि संकट से प्रभावित लोगों की सेवा में आगे आएं।अपने अस्तर से पंचायत वासियों की सेवा में तत्पर है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों को नाश्ता चाय भोजन सहित अन्य दैनिक सुविधाएं दी जा रही है। किसी को कोई प्रकार के दिक्कत नहीं है। सभी लोग घर जैसे फीलिंग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकोप से बचाव की लड़ाई में सबका सहयोग जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार सभी को अपने-अपने घरों में 14 अप्रैल तक रहना है। पंचायत में लगातार हम जागरुकता अभियान चला रहे हैं इसके साथ जरूरतमंदों के बीच साबुन बांट रहे हैं। पंचायत वासियों को हर संभव मदद के लिए तैयार हूं।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275