सुपौल: छातापुर विधायक नीरज सिंह बबलू को मंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

सोनू कुमार भगत/छातापुर/सुपौल:-चुनाव परिणाम के करीब 3 महीने बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज मंगलवार को हो गया है। बीजेपी कोटे से 9 लोगों को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 9 में से 8 चेहरे नए हैं। पुराने लोगों में से सिर्फ मोतिहारी से विधायक प्रमोद कुमार को फिर से जगह मिली है। ऐसे में छातापुर 45 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के पद ग्रहण करने पर विधानसभा क्षेत्र के छातापुर, बलुआ, लक्ष्मीनियां, मधुबनी, ठुठी, डोररा, गिरिधर पट्टी, रामपुर, लालपुर, डहरिया, चुन्नी , तिलाठी, जीवछपुर समेत अन्य पंचायतो के कई वरिष्ठ नेताओं एवं जनता ने इस पर खुशी जाहिर किया है।

जिसमें उन लोगों ने नीरज कुमार सिंह बबलू को मंत्री बनने पर सरकार की भी सराहना की। जबकि छातापुर के कई कार्यकर्ता समेत आमजन पटना पहुंचकर वही छातापुर बिधायक श्री बबलू को मंत्री पद मिलने की बधाई दी। कई उत्साहित कार्यकर्ता बिधायक श्री बबलू को मिठाई खिलाकर तो कई माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में छातापुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत, भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय, शुशील प्रसाद कर्ण, केशव कुमार साह गुड्डू, सूरज चंद्र प्रकाश, पवन हजारी, किशोर कुमार साह मुन्ना, अजय सिंह, शम्भू सिंह, शिव कुमार भगत आदि के नाम शामिल है।

छातापुर उत्तरी के महामंत्री आशीष कांत झा, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला संयोजक कमलेश मिश्रा, निशांत कुमार झा, जिला संयोजक मुकेश कुमार , क्रांति झा, अनुज कुमार झा, एवं अन्य लोगों ने छातापुर के युवा बिधायक श्री बबलू के मंत्री चुने जाने के बाद अपना सद्भाव एवं प्रसंता जाहिर किया है। विधानसभा का पहला चुनाव इन्होंने साल 2005 में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट से लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद से ये छातापुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक हैं। साल 2008 में हुई कोशी त्रासदी में भी इन्होंने मानवता की सेवा में दिन-रात एक कर दिया। दुर्गम स्थानों में फंसे बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, उनके रहने-खाने की व्यवस्था करना उन दिनों इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया था। मानव सेवा का प्रतिफल इनको साल 2010 के चुनाव में भी मिला। इस चुनाव में भी जनता दल यू ने फिर इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। इनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के अकील अहमद से था। इन्हें हराकर नीरज कुमार सिंह पहली बार छातापुर के विधायक बने। इसके बाद से 2020 के तीन चुनावों में इन्होंने लगातार जीत दर्ज की। साल 2015 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ते हुए इन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के जहुर आलम को नौ हजार 292 मतों से हराया था। इस चुनाव में 65 फीसद मतदान हुआ था। 2020 के चुनाव में फिर भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। नामांकन से पहले इनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इलाज में रहने के बाद भी इन्होंने चुनाव लड़ा और जीत की हैट्रिक लगाई। इस चुनाव में इन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विपीन कुमार सिंह को 20635 हजार वोट से पराजित किया।

इसमें इन्हें 93755 मत मिले जबकि विपीन कुमार सिंह को 73120 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में जिले सर्वाधिक 22 प्रत्याशी छातापुर विधानसभा क्षेत्र से थे। नीरज कुमार सिंह को कोसी क्षेत्र में बीजेपी का बड़ा चेहरा माना जाता है। कोसी इलाके में नीरज कुमार बबलू की गिनती बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के रूप में होती है। साथ ही वह राजपूत समाज से आते हैं। उनके मंत्री बनने से सभी तबके के लोगों में व्यापक खुशी है। छातापुर में कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। जबकि आमजन ने प्रसनन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि छातापुर में अब और तीव्र गति से विकाश होगा।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275