भोजपुर जन अधिकार पार्टी लोo ने किया चक्का जाम

 

रिपोर्ट:-विकास सिंह/आरा:– संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पूरे देश में चक्का जाम के समर्थन में जन अधिकार पार्टी लोo के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार पार्टी भोजपुर जिला इकाई के द्वारा आरा बक्सर मुख्य मार्ग पर चंदवा के निकट चक्का जाम किया गया।जिसमें जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।इसकी अध्यक्षता भोजपुर जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ राजू सिंह ने किया ।संचालन आरा पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष सनोज कुमार यादव ने किया। साथ ही जन अधिकार पार्टी के प्रधान महासचिव कमलेश तिवारी ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल गरीब किसानों के लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा इस बिल से कालाबाजारी बढ़ेगी जब तक यह बिल सरकार द्वारा वापस नहीं ले ली जाती तब तक हमारी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।पार्टी के युवा प्रदेश सचिव लड्डू यादव ने बताया कि सरकार बिल्कुल गूंगी और बहरी हो चुकी है उसको गरीब किसानों की चिंता नहीं है हमारे प्रधानमंत्री को अंबानी के बच्चे के बर्थडे में जाने का समय है लेकिन जो गरीब किसान दिल्ली बॉर्डर पर कड़ाके की ठंड में अपना हक लेने के लिए लगातार 72 दिन से आंदोलन कर रहे हैं उनसे मिलने का समय नहीं है।

वही प्रदेश महासचिव डॉक्टर ब्रजेश सिंह ने कहा कि हमारी मौजूदा सरकार निरंकुश और तानाशाही हो गई है वह सिर्फ पूंजीपति वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है ताकि चुनाव के समय हमें फंडिंग हो सके।जाप जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा एमएसपी लागू नहीं हो जाता, मंडी वापस नहीं हो जाती तब तक हमारी पार्टी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य है हमारा आंदोलन सदैव चलता रहेगा। वही रितेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार किसानों की उपेक्षा की जा रही है षड्यंत्र के तहत किसानों के मांगों को दबाने की कोशिश की जा रही है।चक्का जाम में में मुख्य रूप से शामिल लोगो में जन अधिकार पार्टी के मनोज सिंह युवा प्रदेश सचिव लड्डू यादव ,पप्पु यादव, अर्जुन यादव, पिंटू सिंह ,मुकेश तिवारी, रितेश कुमार, सनोज कुमार ,शशि यादव ,बंटी कुमार राजू कुमार, रजनीश यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275