
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का धूमधाम से मना जन्मदिन
रिपोर्ट:-विकास सिंह/आरा:-राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के 61 वां जन्मदिन आरा जिला युवा इकाई के द्वारा धूमधाम से मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने किया एवं संचालन नगर अध्यक्ष आनन्द प्रकाश द्वारा किया गया।इस बीच कार्यकर्ताओं के द्वारा उपेंद्र कुशवाहा का फोटो रख केक काटकर खुशी का इजहार भी किया। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को केक खिलाते और खुशी मनाते दिखे।प्रधान महासचिव पंकज सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए संकल्पित औऱ कोलेजियम सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले सर्वप्रथम हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा जी हैं जो हमेशा दलितों पिछड़ों की आवाज उठाते रहते है
ऐसा ईमानदार और साफ छवि वाले नेता विरले ही जनता को मिलते है उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।युवा जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए किसान आंदोलन के प्रति भी चिंता जताई।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ,प्रधान महासचिव पंकज कुशवाहा,कार्तिक पांडेय,बिनय कुशवाहा,नागेंद्र यादव,स्वर्णजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष जयशिव चौबे ,जागा कुशवाहा,कामेंद्र यादव एवं पार्टी के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को केक मिठाई खिलाकर बधाई औऱ शुभकामनायें दी।