
करंट की चपेट में आने से पति समेत पत्नी घायल
रिपोर्ट:-विकास सिंह/आरा:-भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीरा गांव में शनिवार की सुबह शौच करने गई महिला को करंट लग जाने के कारण गंभीर रूप घायल हो गई।बचाव करने गए पति को भी करंट का झटका लग गया जिससे घटनास्थल पर बेहोश होकर गिर पड़े।आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार पति-पत्नी का किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जमीरा निवासी भोजपुरिया जन मोर्चा के नेता कलेक्टर पासवान की पत्नी उर्मिला देवी शौचालय का गेट बंद कर रही थी इसी दरमियान गेट में विद्युत प्रवाहित कर गई और करंट का झटका लग गया जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गई साथ में पति बीच-बचाव करने करने गए इस दरमियान वह भी करंट की चपेट में आ गए। भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी अपने कार्यकर्ता का हाल जानने के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति के बारे में जानकारी ली और डॉक्टर को सही ढंग से इलाज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे तरफ से इलाज के लिए हर संभव मदद किया जाएगा।