स्वंतत्रता सेनानी नाथशरण उपाध्याय स्मृति महापर्व पर जुटेंगे राजनीति के दिग्गज

आरा। स्थानीय रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी पंडित नाथशरण उपाध्याय की 28 वीं पुण्यतिथि सह स्मृति महापर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी टीपी सिंह,संचालन अतुल प्रकाश जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेनानी पौत्र सह भोजपुर जिला कांग्रेस के कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय ने की।

बैठक के माध्यम से मुक्तेश्वर उपाध्याय ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी देश के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नाथशरण उपाध्याय की पुण्यतिथि सह स्मृति महापर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सह आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा नगर निगम की महापौर रूबी तिवारी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिज़वान,जदयू नेता विश्वनाथ सिंह,भाजपा नेता प्रेमपंकज उर्फ ललन जी,मुखिया उपेंद्र सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह सहित कई प्रसिद्ध राजनीतिग्यो के कार्यक्रम में शिरकत करने की स्वीकृति मिल गयी है।

वही सेनानी प्रपौत्र एवं पत्रकार बन्टी भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित करने की योजना है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दिग्गजों के साथ ही जिले के कुछ वरीय पदाधिकारियों और जिले के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कलाकारों के भी शिरकत करने की संभावना है।

आयोजन समिति की इस बैठक में त्रिपुरारी सिंह,मंटू सिंह,गायक नन्दकुमार मस्ताना,रविन्द्र सिंह,अरुण सिंह,सोनू साह सहित समिती के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275