
संगठन की मजबूती हेतु कई पहलू पर कार्य करेगा जदयू
सरकार के कार्यक्रमो को जन जन तक पहुँचाने को चलेगा अभियान: राजीव रंजन सिन्हा
कार्यकर्ताओ के समस्या के समाधान करने की हर सम्भव होगी प्रयास:संजय सिंह
धर्मेन्द्र कुमार-आरा:–जिला जदयू के द्वारा स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता कर संगठन की मजबूती पर संवाददाताओं से चर्चा कर जानकारी दिया गया।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि जदयू के विचार धारा और सरकार के कार्यो को आम जन तक पहुँचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक प्रखण्ड में इसके लिए कार्यक्रम किया जाएगा। सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक नही पहुँच पा रही जिसके कारण लोग उसका लाभ नही उठा पा रहे है।
वही जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से बताया। इन्होंने कहा कि सरकार के नीति एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले निर्देश के अनुरूप सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक संरचना का ख्याल रखते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ना किसी दोषी को बचाती है और ना ही किसी निर्दोष को फंसाती है। संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने हेतु 8 फरवरी को बैठक भी रखी गई है। जिसमें इसकी चर्चा की जाएगी।
वहीं पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन मजबूत हाथों में है। संगठन में युवाओं, किसानों और महिलाओं को तरजीह दी जाएगी। संगठन मजबूती हेतु किए जा रहे प्रयासों को शीर्ष नेतृत्व लगातार इसकी समीक्षा भी कर रही है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में निर्मल सिंह सिकरवार, राजीव रंजन श्रीवास्तव,भीम पटेल,पप्पू चौबे, मृत्युंजय भारद्वाज,सुनील पाठक, जितेंद्र राम,अवधेश राम, रामधनी भारती,अभय विश्वास भट्ट, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, अंशु सिंह सिकरीवाल, रोशन जी, संजय सिंह समेत कई थे ।