
उत्क्रमित मध्य विद्यालय दावां में जीयर स्वामी जी का हुआ आगमन
ज्ञान के बिना प्रकाश संभव नही: जीयर स्वामी
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर:-जगदीशपुर प्रखण्ड अंतर्गत दावाँ गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दावां में शिक्षक समाज के विशेष आग्रह पर लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी का आगमन हुआ। स्वामी जी के आगमन पर पुष्प वर्षा कर शिक्षकों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने प्रवचन देते हुए कहा कि ज्ञान ही सृष्टि का आधार होता है। आज ज्ञान की धरती पर पहुंचकर खुशी व गर्व प्राप्त हो रहा है। ज्ञान के बिना प्रकाश संभव नही है। मानव के पास ज्ञान नही हो तो उनके पास का संसाधन जाते देर नही लगती। धन,बल और पद को पुनः पाया जा सकता है, लेकिन आचरण समाप्त होने के पश्चात वह कभी नही लौट सकता है।
और आचरण ज्ञान से ही प्राप्त होता है। शिक्षा प्राप्त होने के पश्चात इन्द्रियों को संयमित होना जरूरी है। शिक्षा प्राप्त करने के बाद अहंकार हो जाता है जो आपका समुल नष्ट कर देता है। हर मानव के अन्दर दया का भाव होना चाहिए।दया ही धर्म है। मानव रुप में शिक्षक जो शिक्षा का दान करते हैं,अतएव उसका बहुत बड़ा महत्व है। मंदिर में जाकर प्रसाद चढाने से आपको यश की प्राप्ति नही होती,अपने कर्म के बल पर आपको ये सब प्राप्त होता है।आपके कर्म के बल पर ही ईश्वर आपका भविष्य तय करते हैं। मौके पर विद्यालय परिवार के द्वारा उपस्थित हजारों लोगो को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,जगदीशपुर अध्यक्ष किंग अभिषेक क्षत्रप,पीरो अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह,स्थानीय मुखिया सुषुमलता कुशवाहा, रामजी चौधरी, मनजी चौधरी, प्रधानाचार्य ईश्वर चन्द्र यादव,शिक्षक विजय कुमार सिंह,संकुल समन्वयक कुमार,शिवजी पाण्डेय,सुनील कुमार,अजय कुमार सिंह,रंजन कुमार,अजीत कुमार,अजय कुमार सिंह,प्रमोद कुमार,दिनेश प्रसाद,गुरूचरण सिंह,कन्हैया कुमार,ईश्वर दयाल सिंह सहित हजारों गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे।