सुपौल पहुंचे नव नियुक्त विधान परिषद सदस्य सैयद शाहनबाज हुसैन कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत

सुपौल में पहुंचे नियुक्त विधान परिषद सदस्य सैयद शाहनबाज हुसैैैन ने किया प्रेस वार्ता

सोनू कुमार भगत/सुपौल:भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता नवनियुक्त विधानपरिषद सदस्य सैयद शाहनवाज हुसेन विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार सुपौल पहुंचे। जिसको लेकर स्थानीय पार्टी कार्य कर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वही नव नियुक्त विधान परिषद सदस्य सह भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता श्री हुसेन ने भी स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद उन्होंने सुपौल स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को भी संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि

बिगत चुनाव में कटिहार तथा पुर्णिया व फारबिसगंज की प्रचार के बाद उन्हें कोविड हो गया था। कोविड के बाद वे 33 दिनों के लिए कश्मीर गया था। कार्यकर्ताओं के बदौलत जम्मू कश्मीर में भी कमल खिलाने के कार्य हुआ। कहा कि इससे पूर्व कश्मीर में लोक सभा तथा विधान सभा चुनाव में कमल नही खिला था। लेकिन इस बार स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं के बदौलत कश्मीर में भी कमल खिला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के 7 पार्टिया एक होकर चुनाव में उतरे थे। फिर भी उन्होंने 80 जगह चुनाव खुद लड़े थे। जबकि 60 जगह समर्थन दिया था। वे लोग 80 जगह ही जीत सके। वही 60 सीटों पर सभी पार्टी मिलकर भी जीत नही सकी। जिसके बाद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। कश्मीर की जीत काफी चुनोती पूर्ण रही। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा मिलें दायित्व का उन्होंने निडर होकर कार्य किया। क्योंकि कोशी का जो आदमी होता है वो निडर होकर काम करता है। इसके तहत उन्होंने श्री गुफारा ईदुल कमांडर के गढ़ तक पहुंचने का कार्य किया। कहा इसके लिए भले इस दौरान उन्हें चीफ ब्रिगेड फोर्स लगी 9 सौ से ज्यादा नफरी लगाई ।लेकिन उन्होंने तय किया कि महबूबा के अतिथि के कोई तिरंगा उठाने वाला नही मिलेगा। वहां भी उन्होंने तिरंगा उनके घर के सामने  फहराने का कार्य किया। डल लेख में भी तिरंगा फहरा। बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृव में सरकार है। ये सरकार भी मजबूती से आगे काम करती रहेगी। इस सरकार में भारतीय जनता पार्टी  जीतन राम मांझी तथा मुकेश सहनी की पार्टी के साथ साथ नीतीश कुमार की पार्टी भी आगे बढ़ेगी। अब सभी समस्या लगभग

खत्म हो गई है। अब केवल सृजन बिकाश होगा। उन्होंने कहा कि पहले सुपौल की क्या स्थिति थी और अब क्या है ये सभी जानते है।।उन्होंने कहा कि सुपौल आना ओर भी आसान हो गया है क्योंकि दरभंगा में एयर पोर्ट हो गया है। वही उन्होंने विकाश की बात करते हुए कहा कि कोशी में सड़क बिजली पानी कोई समस्या नही  बराबर है। क्योंकि बिहार का सबसे अच्छा इलाका है।  यहां ज्यादा गर्मी नही होती है वही पानी का स्तर बहुत अच्छा है। इससे खेती की व्यवस्था भी ठीक ठाक है। कोशी पुर्णिया के इलाके की बात करते हुए कहा कि ये काफी अच्छी जगह है। उन्होंने कहा कि 15 साल में एन डी ए सरकार ने लगभग सभी समस्या सड़क बिजली तथा पानी की समाप्त कर दिया है। कहा जबसे नरेंद्र मोदी की सरकार हुई है क्षेत्र का चक्षुमुखी विकाश होना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को कुछ अगर मिला है तो वो मोदी जी ने ही दिया है यहाँ जैसे कि अटल बिहारी वायपेयी ने कोशी महा सेतु दिया।  जिससे सुपौल उपेक्षित नही रहा।  उन्होंने कहा कि पहले एक रात यानि 10 व 12 घण्टे पटना जाने में लग जाता था। महासेतु बनने से ये स्थिति खत्म हुई।  उन्होंने बताया कि  जन्म भूमि के नातें 5 की 5 सीटें क्षेत्र से मिलना काफी खुशी की बात उनके लिए है। उन्होंने कहा कि उक्त जीत से हमें काफी खुशी मिली है । वही उन्होंने अपनी कर्म भूमि के बारे में बताते हुये कहा कि उनकी कर्म भूमि भागलपुर है। एक सीट् हारे क्योंकि कोविड हो गया था।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही सरकार आपसी सामंजस की सरकार है। एनडीए के सभी पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने जन्म भूमि में पहुंचे है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

सैयद शाहनबाज हुसेन के आवास पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान छातापुर बिधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, जिला ध्यक्ष राम कुमार राय, विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, नागेंद्र नारायण ठाकुर, गौरी शंकर भगत,  प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा ,रंजीत मिश्र, सचिन माधोगरिया, केशव कुमार गुड्डू, शुरेश कुमार सुमन, सुमन चंद , प्रकाश झा , महेश देव, सरोज झा, सुमन झा,संजय कुमार भगत आदि थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275