
महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर देश का हो सकता है कल्याण: मंटू
पुण्यतिथि पर शोक सभा का हुआ आयोजन
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर:-जगदीशपुर (भोजपुर)। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बभनियांव सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा ब्यक्त किया गया। प्रधानाध्यापक हरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांधी जी की सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलकर ही होगी। शिक्षक सह् बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि अहिंसा के बल पर गांधी जी ने देश से अंग्रेजो को भगाने का काम किया था। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश का कायाकल्प किया जा सकता है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेन्द्र कुमार,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,शिक्षक धनन्जय कुमार सिंह ,रात्रि प्रहरी हीरालाल सिंह,शिक्षिका आशा कुमारी,कंचनमाला कुमारी व नवम-दशम के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।