
संजय सिंह को जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कार्यकर्ताओ ने कहा― संगठन की मजबूती हेतु जरूरी था बदलाव, नेतृत्व को आभार
धर्मेन्द्र कुमार/आरा:-जदयू द्वारा पूरे बिहार में संगठन में बदलाव किया गया है।पिछले चुनाव के प्रदर्शन एवं संगठन की स्थिति की समीक्षा के बाद कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए है। इसी क्रम में भोजपुर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह को बनाया गया है।
संजय सिंह के अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओ ने कहा कि संगठन में जिलाध्यक्ष बदलाव की जरूरत थी। जिसको नेतृत्व ने सही समय पर निर्णय लेकर एक कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता को जिला की कमान सौंपी है। इनके मनोनयन से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी और जदयू की जनाधार बढ़ेगी।
वही कार्यकर्ताओ ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है।
बधाई देने वाले प्रमुख लोगो मे नंद किशोर यादव, उप मेयर पुष्पा कुशवाहा,भाई ब्रह्मेश्वर,कामेश्वर कुशवाहा,राजीव रंजन श्रीवास्तव, प्रो सत्यनारायण सिंह, पप्पू चौबे, संजय ज्ञानी,विश्वनाथ सिंह, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, शशि चौधरी,मुकुल सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, संजय सिंह राजनेता, अजित कुशवाहा टिंकू,अंशु सिंह सिकरीवाल, चौधरी मायावती,माया चन्द्रवँशी, अंकित चौबे, मनोजा देवी, जितेंद्र राम, अवधेश राम, चीकू सिंह,गरदा यादव,अनिल यादव,जगरनाथ सिंह,मोहित सिंह,सुनील चन्द्रवँशी, पिंटू चन्द्रवँशी,पूर्व निगम पार्षद शशि कुशवाहा,रिंकु चौधरी समेत कई थे।
