नप प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष ने किया ध्वजारोहण तिरंगे झंडे को दी सलामी

 

नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नप के जनप्रतिनिधि व अधिकारी लगे हुए हैं: संतोष

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर:जगदीशपुर (भोजपुर)। नगर पंचायत, जगदीशपुर कार्यालय में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नप प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे ध्वज को सलामी दी। देश की आन-बान-शान तिरंगे ध्वज को सलामी देने में एसडीएम सीमा कुमारी, डीएसपी श्याम किशोर रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, सीओ जयराम प्रसाद, थाना अध्यक्ष शंभू भगत व नगर अभियंता रौशन कुमार पांडे उपस्थित थे

झंडातोलन के साथ ही राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे की शुरुआत हुई तो नप प्रांगण में उपस्थित वार्ड पार्षद उमा देवी, पार्षद धनुपरा देवी, अर्जुन प्रसाद रविन्द्र चौधरी, शशिकमल सुरेंद्र साह, डॉली देवी, गंगाजली देवी, अन्नपूर्णा देवी, मुन्ना चौधरी, ध्रुप जी, कपिल सिंह (नायक) व राजीव रंजन चीकू समेत कई लोगों ने तिरंगे ध्वज को सलामी दी। अपने संबोधन में संतोष कुमार यादव ने कहा कि देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगदीशपुर नगर को हर हाल में स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नप के जनप्रतिनिधि व अधिकारी लगे हुए हैं। आम लोगों को भी इसमें सहयोग करने की जरूरत है।

26th january indian flag design for republic day

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275