रवि यादव को इंसाफ दो,हत्यारों को गिरफ्तार करो,रवि यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा गड़हनी

 

कुणाल सिंह/गड़हनी:-रवि यादव को इंसाफ दो,हत्यारों को गिरफ्तार करो,रवि यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा गड़हनी।मौका था रवि यादव के हत्या के खिलाफ में निकाले गए कैंडल मार्च का।
बता दे कि स्थानीय प्रखंड अंतर्गत इचरी पंचायत के भेडरी गाँव निवासी युवा राजद नेता रवि यादव को 24 दिसम्बर 2020 को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है।गड़हनी सहिला पुल से सैकड़ों लोग हाथों के कैंडल लेकर मार्च किया।लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाए।लोगों में बेहद गुस्सा नज़र व नाराजगी देखने को मिला।

कैंडल मार्च गड़हनी बागर मोड़ से होते हुए गड़हनी गोला, नया बाज़ार,गड़हनी स्टेशन,पशु मेला नहसी तक गया।बनास नदी पुल पर भीड़ सभा मे तब्दील हो गया।सभा में कहा गया कि आगामी 27 जनवरी तक अगर पुलिस मुजरिम को गिरफ्तार नहीं करेगी तो 28 जनवरी से सर्वदलीय धरना प्रदर्शन थाना में किया जाएगा।कैंडल मार्च में मृतक रवि यादव के पिता हरिद्वार सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष मो० रफी रिजवी,देवेंद्र यादव,निर्मल यादव,अविनाश राव,सुरेश यादव,संजय निराला,गायक तूफानी लाल यादव,श्री निवाश यादव,प्रमोद गुप्ता,मनोज सिंह,प्रमोद यादव,मोहन राम,मनोरंजन यादव,अरुण,कमलेन्दु यादव,मो० इरफान,रमीज़,गुड्डू यादव,प्रेम यादव,सोनू यादव,दीपक यादव,दिलीप,पिंटू यादव,मेहीलाल यादव ,प्रकाश कुमार,नितेश रजक,मो०अनवर,राम गोपाल सिंह सेमराव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

26th january indian flag design for republic day

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275