
राजद कार्यालय मौलाबाग में कपुरि जयंती मनाया गया।
सोनु शर्मा/आरा:-राजद जिला प्रधान कार्यालय मौलाबाग आरा में राजद भोजपुर जिला इकाई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री वीरबल यादव ने की वही संचालन प्रधान महासचिव श्री राम बाबू पासवान ने किया। उक्त मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जगदीशपुर विधायक श्री रामविशुन सिंह उर्फ लोहिया जी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा है और विचारधारा कभी मरती नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक सरल एवं सरस ह्रदय के राजनेता थे। उन्होंने राजनीति भी जनसेवा की भावना के साथ किया। वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। उनके जीवन को आजकल के नेताओं को आत्मसात करने की जरूरत है।
वहीं दूसरी और सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री वीरबल यादव ने कहा कि कर्पूरी जी एक महान समाजवादी नेता रहे हैं। उन्होंने बिहार में समाजवाद को मजबूती दी। उनके बताए रास्ते पर हमारे आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव चलते हैं। जिला अध्यक्ष श्री यादव ने आगामी 30 जनवरी को किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 30 जनवरी को आरा रेलवे स्टेशन से मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। वहीं प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वह लोग अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय से मानव श्रृंखला बनाए जिसमें किसान-मजदूरों की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जाएगा।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री मनोज सिंह ने कहा कि कर्पूरी जी हम सबों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्पूरी जी का वाणी पर कठोर नियंत्रण था। वह भाषा के कुशल कारीगर थे। उनका भाषा आडंबर रहित, ओजस्वी, उत्साहवर्धक तथा चिंतनपरक होता था।परंतु आज उनके रास्ते पर चलने वाले सुबे के मुखिया नीतीश कुमार अपने गुरु कर्पूरी जी के विचारों को भूल चुके हैं जो लगातार आजकल भाषा के संयम को खो रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महासचिव श्री रामबाबू पासवान ने कहा कि कर्पूरी जी के जयंती पर यह संकल्प लेने की जरूरत है कि सदैव समाजवाद के झंडे को बुलंद रखना है और जो समाजवाद के नाम पर ढकोसला करने वाले हैं उनको गद्दी से हटाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 30 जनवरी को किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध मजबूती से मानव श्रृंखला में भाग लेना है।

कार्यक्रम वरिष्ठ नेता कपिल देव अकेला , आरती देवी , रघुवर चंद्रवंशी , अरुण सिंह यादव , छात्र नेता आलोक रंजन , गोरखनाथ , धनंजय यादव , हबीब वारसी , लाल बिहारी सिंह , राकेश यादव , ईशान राज , प्रमोद सिंह , ओमप्रकाश मुन्ना , जगदिश सिंह , लालबाबू सिंह , रफी रिजवी , सियाराम यादव , मदन राय , छात्र राजद नेता मुन्ना सम्राट , अनुज यादव , वतन प्रभात , अभिषेक कुमार , हिम्मत कुमार , सोहेल अख्तर , चलु यादव , राम विष्णु राम , शैलेंद्र कुमार , रंजीत सिंह , संतोष कुमार पासवान , हरिनारायण सिंह , सुभाष यादव , भुनेश्वर यादव , राज गौरव टाइगर , रामेश्वर सिंह , तबरेज आलम , दुर्गा प्रसाद , हर्षित , मनीष , बबलू , विक्रम राय , धनजित यादव , देव यादव , जज सिंह , महफूज आलम , सत्यनारायण सिंह , जोगिंदर सिंह , आकाश कुमार , नागेंद्र पासवान , प्रीतम यादव , शैलेश समेत कई लोग उपस्थित थे।