
जगदीशपुर प्रखड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती मनाया गया
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर:-जगदीशपुर प्रखड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती मनाया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने स्व कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करते हुए
कर्पूरी जी को देश रत्न मिले सरकार से आग्रह किया। एनडीए प्रत्याशी रही सुषुमलता कुशवाहा ने कहा कि स्व कर्पूरी जी आज के राजनिति के लिए एक आदर्श है, जिसने अपने पूरा जीवन जनता के सेवा में समर्पित कर दिया और अंत दुनियां छोडने पर उनके उतराधिकारीयो को सम्पति के नाम पर एक घर भी नहीं मिला।
ऐसे महान व्यक्तिव को अपना आदर्श मानवते हुए मैं सरकार से यह आग्रह करूगी कि उनको भारत रत्न से नवाजा जाए। मौके पर अछैवर चंद्रवंशी, अशोक ठाकुर, नगर सेठ, चंद्रवंशी वीरेंद्र चौधरी ददन राम रमेश यादव राज कुमार पाल रामाकंत सिंह रमेश राम सतेन्दर राम कमल पासबान दिनेश कुमार सिंह आदि थे।
