रामनवमी: लॉकडाउन के चलते नहीं निकली भोजपुर में रामनवमी की शोभायात्रा

आरण्य देवी, बखोरापुर मंदिर व महथिन मन्दिर में तालाबंदी से रहा सन्नाटा

नवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में देवी देवताओं की पूजा अर्चना

संसार के संकट को हरने की भक्तों ने लगाई गुहार

एटीएन सिटी टीम,आरा

आरा:देशव्यापी लॉकडाउन व कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसको लेकर भोजपुर में गुरुवार को रामनवमी व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर हर वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा जिले के तमाम प्रखंड और अनुमंडल में नहीं निकली। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ अपने अपने घरों में देवी देवताओं का पूजा अर्चना किया। प्रत्येक वर्ष जिस सड़क से निकल रही थी शोभायात्रा व सड़क सुनसान पड़ा रहा। आरा शहर के शहरवासी अपने अपने घरों में परंपरिक तौर पर पूजा की।कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शहर के रामगडिया क्षेत्र के धार्मिक संगठन, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, रामनवमी शोभा यात्रा से जुड़े युवाओं ने घर पर ही भगवा ध्वज लहरा कर पूजा अर्चना की। सभी ने इस संकट से निकलने के लिए देवी देवताओं से प्रार्थना किया। शहर के सभी मंदिर प्रशासनिक आदेश के बाद बंद रहा।आरण्य देवी व अन्य मंदिरों में तालाबंदी के कारण सन्नाटा रहा।लॉक डाउन के आदेशों का पालन भोजपुर वासियों ने किया।


जगदीशपुर/ बिहिया। ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी में रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकाली गई। अनुपमा काली पूजा के तत्वावधान में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। नवमी के दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। सर्व मनोकामना स्थान मंदिर में स्थापित रामजानकी दरबार में मंदिर के पुजारी विधि विधान से पूजा अर्चना की। रामनवमी समिति से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया जो सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा।इधर, बिहिया में आस्था का केंद्र माँ महथिन मन्दिर में लॉक डाउन के कारण सन्नाटा पसरा रहा।अहले सुबह मंदिर के पुजारियों ने पूजा पाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। नगर में इस बार रामनवमी की शोभायात्रा युवाओं ने नहीं निकाला। अपने अपने घर में लोगों ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की।


गड़हनी: चैत नवरात्रि की नवमी के दिन गड़हनी में रामनवमी के निकलने वाले जुलूस इस बार नहीं निकली। प्रखंड के सभी मंदिर लॉक डाउन के आदेश में बंद रहा। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने अपने घर में ही पूजा किया।


बड़हरा/कोइलवर:बड़हरा व कोइलवर प्रखंड के श्रद्धालुओं ने भी चैत नवमी के नवरात्रि के दिन पूजा अर्चना परंपरिक तौर पर अपने अपने घरों में की। लोगों ने महामारी से निजात पाने के लिए दुआ मांगी।वही बखोरापुर स्थित मां काली का मंदिर लॉक डाउन के कारण बंद रहा। पूरे भोजपुर से लोग यहां मां के दर्शन के लिए नवरात्रि के दिन आते थे। लेकिन इस बार सन्नाटा पसरा रहा मां का प्रांगण।

चरपोखरी/सहार:चरपोखरी व सहार क्षेत्र में भी लोगों ने लॉक डाउन के कारण अपने-अपने घरों में देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया।लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275