प्रखंड मुख्यालय पर गांव गरीब चेतना मंच का एक दिवसीय धरना

 एहराज़ अहमद/सहार:– गांव गरीब चेतना मंच के तत्वावधान में सहार प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना में महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को आरा में सम्मेलन में शामिल होने का सभी ग्रामीणों से आहवान किया गया। गांव गरीब चेतना मंच के संयोजक डाक्टर राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन आग्रह संवाद यात्रा के तहत आज प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन कर सभी ग्रामीण से भाग लेने का आहवान किया जा रहा है।

जिसमें सहार क्षेत्र के सभी बुद्धीजीवी से समाजिक कुरीतियों को दुर करने की आग्रह की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति, दहेज प्रथा,भ्रुण हत्या,बाल विवाह, रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के विरुद्ध अपराध को बुद्धीजीवी समाज आगे आ कर विरोध करें। साथ ही साथ इस बुराई को रोकने में मददगार बने। उन्होंने कहा कि सभी दफदार चौकीदार को ईमानदारी से सेवा देने का पुरूस्कार किया जाए।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275