
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काजीचक, कोईलवर में गुरु गोविंद सिंह जयंती एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्ट:-विकास सिंह/आरा:-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काजीचक, कोईलवर में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनायी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक राजाराम सिंह ‘प्रियदर्शी’ ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे।
वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त और आध्यात्मिक व्यक्ति थे।उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा,जीवन सुरक्षा है।विषय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। विदित हो कि 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाना है। इसके तहत सबसे पहले सड़क सुरक्षा नियमों का जीवन में गंभीरता पूर्वक अनुपालन करने का शपथ लिया गया। इस दौरान संकल्प लिया गया कि हम अपने जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी पालन करने हेतु जागृत करेंगे।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है, सड़कों पर अक्सर दुर्घटना होती है। गीत की प्रस्तुति सामूहिक रुप से की गयी। अगले दिवसों में वाद-विवाद, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डा. दया शंकर प्रसाद, शिक्षक लालदेव वर्मा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार, मो. कमाल अशरफ रिजवी, उषा कुमारी, छात्र चंदन कुमार, कुणाल कुमार, रोखसार परवीन, रुमी परवीन,ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, काजल,अमृता सहित कई छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया।
http://atncitynews.com/8789/श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान के प्रखण्ड कार्यालय का उद्घाटन