
राष्ट्रीय युवा सप्ताह के सातवे दिन जैन महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद जी के तैल चित्रो पर किया पुष्पांजलि
सोनु शर्मा/आरा:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जैन महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के सातवे दिन विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला विवेकानंद जी के जीवनी पर विचार डालते हुए जैन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शैलेन्द्र ओझा ने बताया कि आज के युवाओं को स्वामी जी से प्रेरणा लेकर उनके जीवनी को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छोटू सिंह ने बताया कि जीवन में अगर तरक्की करना है तो महापुरुषों के जीवनी को अपने जीवन में उतार कर आज के युवाओं को चलना चाहिए।
भारत की अखंडता संप्रभुता को बचाए रखने के लिए इसके मान सम्मान को बचाए रखने के लिए आज के युवाओं को विशेष रुप से आगे आने की जरूरत है।
वही कॉलेज अध्यक्ष ने बताया की स्वामी जी के जीवनी आज के युवा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं और हम सभी युवाओ को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन होशियार सिंह ने किया वही नगर मंत्री राहुल राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जैन महाविधालय के प्रो डॉक्टर किस्मत, प्रोफेसर पूर्ति माहौर,प्रदेश सह मंत्री अमित सिंह, प्रोफेसर संजय चौबे,
नगर मंत्री राहुल राय,ऋतीक तिवारी, सरोज मिश्रा, अमित पांडेय, अनुराग सिंह, विवेक सिंह अंकुर कुमार, दिव्यांशु मिश्रा, हेमंत, प्रफुल
सहित बहुत लोग उपस्थित रहे।