श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्ट:-विकास सिंह/आरा:-15 जनवरी को गजराजगंज मे महंत श्री विष्णु दास जी के कर कमलो द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पंण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।साथ मे गजराजगंज क्षेत्र के लिए मंदिर निर्माण निधि समर्पंण अभियान कार्यालय का भी उद्घाटन श्री महंत जी द्वारा किया गया।

गजराजगंज क्षेत्र के विभिन्न गाँवो के लोगो के बीच प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पंण अभियान के बारे मे विस्तार से बताया गया।समर्पंण अभियान के तहत लोगो द्वारा मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह किया गया। धन संग्रह हेतु टोली बनाकर विभिन्न गांवो मे जनसंपर्क किया जाएगा।जिसके लिए कार्यालय गजराजगंज मे खोला गया है।प्रतिदिन टोली द्वारा किए गए धन संग्रह को कार्यालय मे जमा किया जाएगा।
उक्त अवसर पर प्रेम शंकर प्रेम ,जितेन्द्र,राहुल,विजेन्द्र, कृष्णा, आनंद,विवेक,विरेन्द्र,प्रिंस,दयानाथ, मुन्ना, मुन्नु सहित स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275