
कड़ाके की ठंड में भी नहीं जलवाए जा रहे गड़हनी में अलाव।।
कुणाल सिंह/गड़हनी:-इन दिनों ठंड जोरों पर है। इससे बचाव के लिए लोग विभिन्न जतन कर रहे हैं। 10-12 दिनों से सर्दी के प्रकोप से जहां सुबह व रात का पारा काफी नीचे आ गया है वहीं दिन का तापमान भी 15 डिग्री तक आ पहुंचा है। इन सर्द हवाओं व कंपकंपा देने वाली ठंड से बचाव के लिए अभी तक प्रखण्ड प्रशासन ने प्रखंड में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। जबकि प्रशासन को ठंड शुरू होते ही अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
कूड़ा-करकट जला रहे हैं लोग।गड़हनी प्रखंड क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए कहीं भी लकडिय़ों का इंतजाम नहीं किया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा-करकट बीनकर अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं, जो पर्यावरण में जहरीला धुआं छोड़ रही है। कुछ स्थानों पर बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाई जा रही है जो बदबू के साथ पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहे हैं।प्रतिवर्ष जलाए जाते हैं सरकारी अलाव प्रखंड प्रशासन द्वारा ठंड के जोर पकड़ते ही प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसमें मुख्य चौराहों, गरीब बस्तियों,अस्पताल,स्टैंड आदि स्थानों पर शासकीय अलाव जलाए जाते हैं। इससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सके। इस बार तापमान में अधिक गिरावट होने के बाद भी यह व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।
कोहरे और ठंड से प्रभावित हो रहा जनजीवन।इस संबंध में सन्मार्ग के सवांददाता ने जब स्थानीय अंचलाधिकारी उदयकांत चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि जिला से पैसा मिलेगा तब न अलाव जलाएँगे।नजारत में पैसा नही है,नाजिर को लकड़ी का बंदोबस्त करने को कहे है।