बंगवा सर्वेश्वरी समूह के सौजन्य से गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण।

कुणाल सिंह/गड़हनी:-कड़ाके की ठंढ को देखते हुए स्थानिय प्रखण्ड क्षेत्र के गड़हनी स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा बँगवा के प्रांगण में 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत ब्यास्थापक शंकर दयाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के गरीबों बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच इफ्फको के बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ सुमेश्वर सिंह,वाई.पी सिंह एवं विनय कुमार के द्वारा 115 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों काफी बढ़ गया है ग़रीब असहाय ढंढ से ठिठुर रहा है जिसको देख कर अवधूत भगवान राम ट्रस्ट सेवा के सर्वेशरी समूह बगवां द्वारा ये एक अच्छा कदम उठाये गए इससे गरीब व असहायों को काफी मदद मिल गया।वही कृषि पदाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामीण किसानों को नई पद्धति द्वारा फसल की उपज बढ़ाने के लिये भिन्न भिन्न तरह के तौर तरीकों को बताया गया।

कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे।कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है।वितरण में कुमार अरबिंद सिंह,सत्येंद्र सिंह,रामनाथ साधु सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275