
गौरा के सृष्टि को राष्ट्रीय युवा दिवस पर संसद भवन में किया गया समानित।।
कुणाल सिंह/गड़हनी:-भोजपुर जिला के गड़हनी प्रखंड क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राजीव कुमार सिंह और कविता देवी की पुत्री सृष्टि सिंह को राष्ट्रीय युवा दिवस पर संसद भवन में किया गया समानित। बतादें की सृष्टि ने नारी सशक्तिकरण ऑनलाइन कार्यक्रम में अपने गाँव प्रखण्ड सहित पूरे बिहार का नाम रौशन किया है।झारखंड के धनबाद में रहने वाली सृष्टि ने नेहरू युवा केंद्र संगठन झारखंड राज्य कार्यालय द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सृष्टि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की बीए पार्ट 2 की छात्रा है।झारखंड राज्य के सभी जिलों से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के प्रथम दो विजेताओं को प्रतिभागी बनने का मौका दिया गया।सभी प्रतिभागियों को भारतीय अर्थव्यवस्था,जलवायु परिवर्तन,नारी सशक्तिकरण,युवा शक्ति व स्टार्ट अप में किसी एक विषय पर 4 मिनट का वक्तव्य देना था।जिसमे सृष्टि ने नारी शक्ति का प्रयोग विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और उसमें उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। राज्य स्तरीय प्रथम तीन प्रतिभागियों को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेने का मौका मिला।राष्ट्रीय युवा संसद के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को दो लाख,डेढ़ लाख एवं एक लाख की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।सृष्टि को धनबाद सहित उनके गांव व जिले के लोगो ने भी बधाई दी है।बधाई देने वालों मे धर्मेन्द्र सिंह,सुजीत सिंह ,संजय सिंह जय कुमार सिंह दयाशंकर सिंह जय गोविन्द सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।