
राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दूसरे दिन सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय मे स्वामी विवेकानंद के तैलचित्रो पर किया गया पुष्पांजलि
रिपोर्ट:-विकास सिंह/आरा:–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय की इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवनी पर विचार रखा गया। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह ने बताया कि स्वामी जी का एक ही संदेश सुंदर सुहाना अपना देश और उसी संदेश को लेकर उसी द्ययेय के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर आगे बढ़ रहा है वहीं जिला संयोजक भुवन पांडेय ने बाताया की आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी से प्रेरणा लेना चाहिए और इनके जीवनी को अपने जीवन में उतार कर एक अच्छा भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना चाहिए।
कॉलेज अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव के दूसरे दिन स्वामी जी के जीवन पर जो विचार हम लोग कर रहे हैं यह प्रत्येक दिन अपने जीवन में इनके जीवनी को उतारने का काम है हम युवाओं को। वही मीडिया प्रभारी दिव्यांशु मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष अपने माता पिता एवं गुरुजनों को अपना आदर्श मानते थे ने पूछते थे तभी वह अल्प आयु में भी बड़ी ऊंचाई को प्राप्त किए थे हम युवाओं को भी माता पिता को आदर्श मानकर जीवन जीने कि कला सीखनी चाहिए।
तत्पश्चात उन्होंने (अभिवादन शीलष्य नित्यं धारयन्ति योगिनः चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयु विद्या यशो बलं ) का करते हुए बताया कि अभिवादन करने से मनुष्य के चार चीज बढ़ते हैं आयु विद्या यश और बल जिससे वे अपनी ऊंचाई को प्राप्त करते हैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं मंच संचालन अमन राज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज मंत्री पीयूष कुमार ने किया। मौके पर अंजलि कुमारी प्रिंस भारती अभिमन्यु सिंह मनीष कुमार एस बी इंदरजीत अनन्या कश्यप आकाश कुमार तथा अन्य मौजूद थे।