भोजपुर में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से मचा हड़कंप
गौसगंज, नाला रोड व एक बिहिया का संक्रमित मरीज
आरा।जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार आंकड़ा बढ़ रहा है।सोमवार काे 7 नए मरीज मिले। संक्रमित 7 लोगों में दो गौसगंज, नाला रोड व एक बिहिया का रहने वाला बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार आरा शहर के गौसगंज में किशोर सहित 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। वही जिले के बिहियां से 16 वर्षीय किशोर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।इन लोगो के ट्रेवल हिस्ट्री के साथ परिवारिक अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

एक साथ 7 नए मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और जिला प्रशासन सभी मरीजों को क्वॉरेंटाइन और इलाके को सील करने में जुटी है। गौरतलब हो कि बीते दिन एक 20 वर्षीय युवती में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सात कोरोना मामले की पुष्टि के बाद प्रशासन के साथ भोजपुर वासियों में भी हड़कंप मचा हुआ है जिला प्रशासन के साथ भोजपुर पुलिस हरकत में आई।