
जनता का सेवक है मुख्य पार्षद मुकेश : उमा देवी
महिला पार्षद ने वार्डवासियों के बीच कराई अनाज की मुहैया
नगर पंचायत की ओर से नगर में बांटी जा रही है अनाज
संवाददाता सूरज कुमार राठी,जगदीशपुर। नगर के वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद उमा देवी ने नगर पंचायत की ओर से बांटे जा रहे अनाज को को रविवार को अपने वार्ड वासियों के बीच अनाज का वितरण कराया। आटा चावल आलू सर्फ साबुन सहित अन्य खानपान की सामग्री मुहैया कराई। महिला वार्ड पार्षद उमा देवी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से गरीब तबके के लोगों के बीच अनाज का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अपने वार्ड के गरीब तबके लोगों के बीच अनाज का मुहैया कराई।कोरोना महामारी से गरीब तबके के लोग परेशान हैं ऐसे में नगर पंचायत ने कदम उठाया कि हर लोगों के बीच अनाज का वितरण किया जाए।

महिला पार्षद ने मुख्य पार्षद को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मुकेश कुमार जी हमेशा वार्ड पार्षदों का ख्याल रखते हैं और जनता का हर जरूरत का सामान समय-समय पर मुहैया कराते है। उन्हीं के निर्देश से पूरे नगर में अनाज का वितरण किया जा रहा है। उमा देवी ने ने बताया कि गरीबों की सेवा करना ही मानवता का धर्म है। हमेशा जनता के बीच काम करने वाले प्रतिनिधियों हूँ। मैं अपने वार्ड वासियों के बीच लगातार सेवा दे रहा हूं। सामुदायिक की किचेन से लोगों तक भोजन का मुहैया कराया। मौके पर जितेन्द्र सिंह, धनु कुमार ,शम्भु कुमार, रवि गुप्ता, बलिराम कुमार, अमन कु गुप्ता, रवि कु गुप्ता शत्रुघ्न सिह सहित अन्य मौजूद थे।