
पुष्पवर्षा कर सम्मानित किये गए स्वास्थ्यकर्मी एवं पुलिसकर्मी बड़हरा
(संवाददाता रमेश कुमार उपाध्याय/बड़हरा) :—बड़हरा प्रखंड के चातर ग्राम में कोरोना वायरस महामारी के दौर में कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी एवं पुलिसकर्मी को फूल की वर्षा तथा माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया! इस अवसर पर बड़हरा थाना के दरोगा हरे राम सिंह. सिपाही सहित स्टाफ गण मनीछपरा , हॉस्पिटल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ,स्वास्थ्य प्रबंधक शंभु कुमार , पल्लवी कुमारी, रेखा कुमारी के साथ अन्य स्टाफ स्वास्थ्य कर्मी को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए अभिनंदन किया गया।

जन स्वाभिमान फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष कुमार अजय सिंह ने स्वागत के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज इस महामारी के दौर में जिस तरह से पुलिसकर्मी ,स्वास्थ्यकर्मी , एवं सफाईकर्मी के साथ बैंक कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर के जिस तरह से कार्य कर रहे हैं , उसके लिए हम सभी को इन लोगों के उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना करनी चाहिए। इन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम हर गांव एवं कस्बे में होना चाहिए! यह कार्यक्रम बभनगावा पंचायत के उप सरपंच एवं समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ाहरा संटू सिंह, यशवंत सिंह , शैलेश सिंह, गुड्डू शैलेश कुमार सिंह , उग्रेस सिंह, नंदजी सिंह , मनोज सिंह, राधेश्याम ओझा , वीर बहादुर दुबे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।