आपसी विवाद को लेकर चली गोली , हुए दो लोग जख्मी

आधे घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हथियार भी बरामद की

संवाददाता सावन कुमार/आरा:-नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला में आपसी विवाद को लेकर चली गोली जिसमे पैंतीस वर्षीय विनोद पासवान और चालीस वर्षीय सुनील पासवान जख्मी हो गए , बताया जा रहे है की ये लोग खतरे से बाहर है। जिसमें विनोद पासवान को जांघ में गोली लगी है तो सुनील पासवान को पैर में ।

स्थानीय लोगों ने इन दोनों मरीजों को ठेला गाड़ी से आरा सदर अस्पताल में ले आये और इनके साथ आये कुछ लोगों का कहना है की हमलोग मरीज को लेकर घंटों इधर – उधर सदर हॉस्पिटल के प्रांगण में भटकते रहे कोई सुनने वाला नहीं था। घंटों भर भटकने के बाद जब हमलोगों ने लल्ला – मचाया तब जाकर मरीज को देखने डॉक्टर आये।दोनो जख्मीयो का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।नवादा थाना के जवाहर टोला में गोली मारने के मामले में आरोपियों के भोजपुर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की टीम ने त्वरित कराई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक इस मामले में खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं पुलिस ने इस मामले में हथियार भी बरामद कर लिया है भोजपुर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुशील कुमार ने संज्ञान लिया और दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया उसके बाद तुरंत दोनों को गिरफ्तार करने के साथ गोली चलाने के वाले हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275