लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए फ़रिश्ता बनकर उतरे सेवा दल के सदस्य, सहरसा शहर में शुरू किया भोजन वितरण

संवाददाता रितेश हन्नी/सहरसा

सहरसा:—देश सहित बिहार में लागु लॉक डाऊन के दो सप्ताह पूरे हुए हैं। अब उन लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनके पास कुछ दिनों का राशन मौजूद था। अब रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोग भोजन की सामग्री खरीद पाने में असमर्थ हैं। सेवा दल के साथी विकास झा, कौशल क्रांतिकारी, सुमित उर्फ चिकु, पुनीत आनंद ने अपने मित्रों के साथ सहरसा शहर के नया बाजार में कम्युनिटी किचन की शुरुआत कर सड़क पर भटक रहे भिक्षुकों, प्रवासी दिहाड़ी मज़दूरों और रिक्शा चलाकर जीवन वसर करने वाले लोगों को पका हुआ भोजन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

सेवा दल के युवाओं द्वारा शहर के विभिन्न मुहल्लों में जाकर निचले तबके के लोगों के बीच जाकर भोजन वितरण किया जा रहा है। साथ ही कच्चा राशन एवं मास्क आदि वितरण पर भी विचार कर रहे हैं। शहर के कई मुहल्ले में निचले तबके के लोग रहते हैं जिनके पास राशन नहीं है। लॉक डाऊन में कमाई नहीं होने परिवार चला पाना संभव नहीं हो पा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अबतक उन लोगों को कोई मदद नहीं मिल पाया है।

कच्चा राशन एवं मास्क आदि वितरण हेतु विचार जारी है। सेवा दल के सदस्यों द्वारा ऐसे जगहों के लोगों से सम्पर्क साधकर जरूरतमंद लोगों की सूची बनाई जा रही हैं। तत्पश्चात मुहल्लों में जाकर ऐसे लोगों के बीच वितरण किया जायेगा। कोरोना महामारी विक्राल रूप ले इससे पहले हमलोग बचाव के उपाय करके ऐसे लोगों तक मदद पहुँचाकर लोगों को सुरक्षित करने का प्रयास कर सकते हैं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि अन्य उपायों के साथ-साथ सबसे बड़ा बचाव लॉक डाऊन का पालन कर हम देश और समाज को इस महामारी के संक्रमण से बचा सकते हैं।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275