प्रखण्ड क्षेत्र के स्कूल बने विलेज क्वारंटाइन सेंटर, बाहर से आये लोगों को किया जा रहा क्वारंटाइन,पर नही मिल रही है समुचित सुविधा।।
संवाददाता कुणाल सिंह, गड़हनी
गड़हनी:- गड़हनी प्रखण्ड के स्कूल बने विलेज क्वारंटाइन सेंटर, बाहर से आये लोगों को किया जा रहा क्वारंटाइन लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की शंका के घेरे में आए प्रवासियों को घर के बजाय स्कूल के भवनों तथा पंचायत घरों में बनाए गए विलेज क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। ये सभी प्रशासन की निगरानी में 14 दिन एकांतवास में रहेंगे।बतादे कि गड़हनी प्रखंड में 3 आश्रय केंद्र बनाया गया है जिसमे अभी तक मात्र 22 लोगो को व 4 को जो महिला थी उसको होम क्वारंटाइन रखा गया है।

जबकि प्रखंड में 48 लोगों को चिन्हित किया गया है बाकी लोगो को पुलिस खोज रही है और लोग भागे भागे फिर रहे है।आश्रय केंद्र में रखे गए लोगों ने बताया कि हम लोगो को मात्र दिन में एक बार व रात में एक बार ही खाना मिल रहा है वही नास्ता नही मिल रहा है न मच्छरदानी का व्यवस्था है न पंखा चल रहा है।साथ ही लोगो ने बताया कि यहां पानी व बाथरूम का सही ब्यास्था नही है।वही जब बीडीओ से पूछा तो बताये कि आपदा राहत केंद्र में 24 घंटे में दो ही बार खाना देने का प्रावधान है और पानी का थोड़ा दिक्कत है उसको ठीक करा दिया जायेगा।मच्छरदानी की जगह कॉइल भेज दिया गया।