बिहार पुत्र ने मुम्बई में फंसे 125 दिहाड़ी मजदूरों को राशन पानी मुहैया कराया।
संवाददाता कुणाल सिंह /गड़हनी
गड़हनी :-बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता श्री तेजस्वी यादव के ट्वीट को देखते हुए बिहार के 125 मजदूर जो मुम्बई के ठाणे में भूखे प्यासे फंसे हुए थे।उन्हें मुम्बई के अपनालय संस्थान के सीइओ बिहार के लाल डॉक्टर अरुण कुमार के अथक प्रयास से शिव सेना की नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी,संस्था रोटी घर एवं अन्य से समन्वय स्थापित कर महज 3 घंटे के अंदर राशन पानी मुहैया कराया गया।

ज्ञात हो कि डॉक्टर अरुण कुमार भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड़ के गड़हनी गाँव के राम तालिका सिंह के पुत्र हैं।डॉक्टर कुमार के इस नेक कार्य की सराहना हो रही है।युवा समाजसेवी अविनाश राव ने बताया कि हमारा देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है ऐसे में भी अगर कोई इंसान एक दूसरे के काम न आ पाए तो इंसान होने का क्या फायदा।हमें ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सोसल साइट्स का सदुपुयोग करना चाहिए।
