इस बार जगदीशपुर घाट पर नही सुनाई देंगे छठी मइया के गीत,घरों पर अनुष्ठान मनाने की तैयारी में जुटी छठ व्रती

●चैती छठ का खरना आज:महापर्व में उपयोग होने वाली पूजा सामग्री लाने में व्रती के परिजन लगे

● कोरोना लॉक डाउन के बीच नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ

●30 को संध्याकालीन अर्ध्य व 31 मार्च को उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्ध्य

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर

जगदीशपुर: नगर में इस बार शिवजी पोखरा सह छठिया घाट पर छठी मैया के गीतों की स्वर लहरिया नहीं सुनाई देगी। सूर्यउपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 28 मार्च से शुरू हो गया।शनिवार को पहले दिन छठव्रती नहाए-खाए से अनुष्ठान का आरंभ किया। 30 मार्च को भगवान भास्कर को संध्याकालीन अर्ध्य व 31 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व संपन्न होगा।कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लागू देशव्यापी लॉकडाउन में नगर के छठ घाट पर सार्वजनिक रूप से छठ मनाने की मना ही है।इस बार अपने अपने घरों में छठ व्रती छठ पर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान करेंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब घाट पर कांचही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, दर्शन दींन्ही ना अपने ये छठी मईया’ जोड़े जोड़े नारियल व क्लसुप ला दी ना पिया जी करी हम छठ के व्रत’ आदि गीतों का छठ व्रती सामूहिक प्रस्तुति नहीं दे पाएंगी।

अपने घर पर ही श्रद्धालु और छठ व्रती पर्व मनाएंगे। मालूम हो कि नगर के छठिया घाट पर छठ में अर्ध्य देने को काफी संख्या में छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ती है।लेकिन, इस बार महापर्व के रौनक को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने गायब कर दिया है। चैती छठ शुरू होने के एक पखवाड़े पूर्व ही घरों में माहौल बनना शुरू हो जाता था। वहीं प्रशासनिक तैयारियां भी चरम पर रहती थी। इसमें घाटों की साफ-सफाई का कार्य महत्वपूर्ण रहता था।हालांकि,इस बार अब तक ना तो घाट की साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ व ना ही घरों में पूर्णरूपेण तैयारी।लॉक डाउन को लेकर बाजारों में भी रौनक नहीं है। महापर्व में उपयोग होने वाली पूजा सामग्री भी कठिन से मिलने की आशंका जताई जा रही है।इसमें कोसी, दौडा,सुप अर्ध्य सामग्री आदि प्रमुख है।हालांकि घर के लोग सभी सामग्रियों की उपलब्धता की कोशिशे अपने अस्तर से कर रहे हैं। घरों में घाट बनाने का भी समस्या उत्पन्न हो रहा है। खरना का अनुष्ठान आज है।

लॉक डाउन के कारण छठ व्रत करना आसान नहीं

इस बार कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन है। ऐसी स्थिति में चाहे नवरात्र व छठ दोनों व्रत मुश्किल से लोग कर रहे हैं। इस बार व्रतियों के लिए पर्व करना आसान नहीं होगा। सबसे ज्यादा पूजा से जुड़ी पूजा सामग्री लाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।कोरोना वायरस के चलते त्यौहार का रोनक भी नहीं देखने को मिल रहा है।

नपं अध्यक्ष ने की अपील भीड़ से अच्छा एकांत में मनाए छठ

नगर पंचायत जगदीशपुर के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार गुड्डू ने एक सवाल के जवाब में बताया कि भीड़ भाड़ से अच्छा है एकांत में मनाए छठ का महापर्व। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना वायरस के प्रकोप बढ़ रहा है इससे सामाजिक दूरी ही बनाना होगा। उन्होंने अपील के तहत कहे की हम लोगों से कहेंगे कि इस बार छठी मइया का पर्व एकांत में ही मनाएं।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275