भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सहरसा में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
(रितेश हन्नी/सहरसा) – भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे रक्तदान शिविर के अंतर्गत सहरसा भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ज़िसमें ईश्वर ठाकुर, अमित आनन्द, सिंकु सिन्हा, अतुल पराषर, बीपिन कुशवाहा, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, सरोज कुमार, अटल कुमार सहित 36 युवाओं के द्वारा राष्ट्र व समाज सेवा के निमित रक्तदान किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक डॉ० आलोक रंजन, संजीव झा, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजयुमो क्षेत्रिय पदाधिकारी राजीव ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक वर्धन, महामंत्री संजीव यादव, उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह राठौड़, ईश्वर ठाकुर, सिंकु सिन्हा, अमित आनन्द, अतुल पराषर, रतन दुबे, बीपिन कुशवाहा, त्रिलोक झा, इन्द्र जीत कुमार, शिव शंकर कुमार सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।