जदयू के दामन थामे विधान परिषद के सदस्य रणविजय सिंह ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओ को किया संबोधित।

संवाददाता रमेश कुमार उपाध्याय/कोईलवर

कोईलवर प्रखंड के जमालपुर बाजार स्थित अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय मे सैकड़ों कार्यकताओं व पिछले दिनों राजद छोड़ जदयू का दामन थामे बिहार विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह ने जदयू को मजबूत बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को और ताकतवर बनाने की अपील कार्यकर्त्ताओं से की।ताकि प्रगति के पथ पर चलता बिहार विकास की ऊंचाईयों को छूये। उक्त संबोधन जमालपुर बाजार स्थित अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए एमएलसी रणविजय सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि मैं आज भी लालू जी की इज्जत करता हूं।मगर वर्तमान हालात में घूटन हो रही थी।ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीज कुमार की क्षवि व कार्य से प्रभावित होकर मैंने जदयू का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ने का मेरा अपना कोई इरादा तो नहीं है।मगर पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी मैं पालन करुंगा।वहीं रणविजय सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकता रीढ़ होते हैं।और विकास पुरूष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्य हर पंचायतों के घर घर जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता को बताने की कही।वहीं दूसरी ओर विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह ने अपने हाथों सैंकड़ों कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र से सम्मानित किया

जिसमें सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुशवाहा ने की जबकि संचालन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व मास्क देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर पार्टी के कोईलवर प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुशवाहा,लाल बाबू पासवान,बबुरा पैक्स अध्यक्ष भीम सिंह,मिथलेश यादव, संजय पासवान,राजापुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, जंगबहादुर सिंह,सुबोध सिंह सहित अन्य कई लोग मौके पर मौजूद रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275