नम आंखों से पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि,मनाया दूसरी पुण्यतिथि।
दिवंगत पत्रकार नवीन निश्चल का बगवां में मना दूसरा पुण्यतिथि।
संवाददाता कुणाल सिंह,गड़हनी
गड़हनी :- गड़हनी प्रखंड के बगवां निवासी दिवंगत पत्रकार नवीन निश्चल का दूसरा पुण्यतिथि उनके दरवाजे पर उनके अनुज भाई प्रदेश पुलिस उपाध्यक्ष राजेश सिंह व उनके पुत्र निखिल सिंह के नेतृत्व में मनाई गई।उनके तैलय चित्र पर उपस्थित सभी आगंतुकों एवं पत्रकार संघ ने फूलमाला चढ़ाया और उनकी आत्मा के शांति के लिये सभी ने मिल कर दो मिनट का मौन धारण भी किया।बता दे कि विगत वर्ष 2018 में 25 मार्च को गड़हनी रामनवमी जुलूस के समाचार संकलन कर घर वापसी के समय नहसी गांव के पास स्कॉर्पियो से रौंदकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

उनका एकलौता पुत्र निखिल सिंह व पुत्री निहारिका ने अपने आन बाण शान पिता के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते वक्त गमगीन हो गए, साथ ही गड़हनी पत्रकार संघ ने भी नम आँखों से प्रखंड पत्रकारिता जगत वीर योद्धा नवीन को उनके तैल चित्र पर फूल चढ़ा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ।वही माल्यापर्ण करने वालो में पत्रकार अमित सिंह,एम०एम०जोशी, कुणाल सिंह,संतोष पांडेय,अमरेंद्र कुमार मिश्रा,गुड्डू सिंह,पूर्व सरपंच राजेश सिंह,अभिमन्यु सिंह,पूर्व मुखिया बिनोद सिंह,छेदी सिंह,उपेन्द्र सिंह सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे।
