सुषुमलता कुशवाहा की कामयाबी के पीछे पति मनजी चौधरी का सहयोग

सम्मान: पीएम के हाथों सम्मानित होंगी सुषुमलता

कामयाबी
सूबे में दाँवा पंचायत को दिलाई अलग पहचान

पंचायत को देखने के लिए पहुंच चुकी है देश विदेश की टीम

दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन

जगदीशपुर|निज संवाददाता

प्रखंड के आदर्श दांवा पंचायत का चयन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले “दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार -2020” के लिए हुआ है। मुखिया सुषुमलता कुशवाहा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत बेस्ट पंचायत अवार्ड से सम्मानित होंगी।यह सम्मान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। इस कीर्ति से जिले का हीं नहीं बल्कि पूरे सूबे का मान बढ़ा है।राष्ट्रीय सम्मान हाईटेक पंचायत की चर्चित मुखिया सुषुमलता कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में किए गए बेहतर कार्यों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।दांवा पंचायत व मुखिया ने सरकारी योजनाओं से अलग आपसी तालमेल व संघर्ष से कई कीर्तिमान रची हैं। खुले में शौच मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता,बाल विवाह को रोकने के लिए,सैनिटरी पैड बैंक की स्थापना, शिक्षा पर बल इत्यादि जैसे कार्यों को इस कैटेगरी में सम्मान देने के लिए पैरामीटर बनाया गए।उक्त पुरस्कार के लिए भारत सरकार के द्वारा बिहार राज्य से कुल चार पंचायतों का चयन किया गया।दांवा पंचायत पूरे जिले के लिए एक मॉडल पंचायत से कम नहीं है। एक महिला मुखिया होने के साथ-साथ पूरे पंचायत में विकास का काम इस कदर किया गया है कि प्रखंड से लेकर जिला राज्य व देश विदेश की टीम इस पंचायत के विकसित गांव को देखने के लिए पहुंच चुकी है।

फूल मालाओं से लादकर किया स्वागत,दिया बधाई

मुखिया के इस उपलब्धि परश् जीविका दीदी महिलाओं ने पंचायत सरकार भवन पर इकट्ठा होकर मुखिया सुषुमलता को फूल मालाओं से लादकर उन्हें स्वागत करते हुए मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस सम्मान को पाकर मुखिया गदगद व काफी खुश नजर आई। बधाई देने वालों में शमीमा खातून,अनीता देवी मनोरमा देवी, सरस्वती देवी बंटी सिंह, मिथुन चौधरी, गोरख सिंह, मनोज यादव, सोनू यादव,महमूदा खातून, राजीव कुमार, रविंद्र कुमार ,मकसूद आलम, जगदीशपुर नगर निवासी भाजपा महामंत्री कुमार गौतम, मोनु निराला, जदयू नेता मनदीप यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल के नेता राकेश सिंह यादव सहित कई लोगों ने दी।

सम्मान के साथ मुखिया को मिलेगा नकद 10 लाख रुपए

दांवा मुखिया सुषुमलता ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत भारत सरकार द्वारा सम्मान के साथ दस लाख रुपए भी दिया जाएगा। जिससे मुखिया निजी स्तर पर उक्त राशि से पंचायत का विकास कर सके। मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा उनके नाम पर सम्मान की घोषणा से मनोबल काफी बढ़ा है।पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार एवं भारत सरकार दोनों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हम ग्रामवासियों के प्रयासों को एक पहचान दी।

सुषुमलता की सफलता के पीछे पति मनजी चौधरी का सहयोग

हर सफल पुरुष के पीछे किसी महिला का हाथ होने की कहावत तो सही है ही इसके साथ ही यह भी सच है कि महिलाओं की सफलता के पीछे भी उनके पति का सहयोग होता है और पति अपनी पत्नी की इस सफलता पर बहुत खुश भी होते हैं। जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी उन्हीं पतियों में से एक हैं जो अपनी पत्नी दाँवा पंचायत के मुखिया सह जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा की सफलता के पीछे खड़े हैं।

मनजी चौधरी ने कहा, ‘वह एक काबिल और मेहनती इंसान हैं और उनकी निष्ठा असंदिग्ध है.’ मनजी ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि उनकी पत्नी पूरी सजगता के साथ सभी जिम्मेदारियों को पूरा करती हैं।चाहे जनता के प्रति सेवा भाव या परिवार को एक साथ लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता होती है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275