कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं:श्री भगवान सिंह कुशवाहा

चुनाव को लेकर जदयू ने कार्यकर्ताओं में फूंका जोश,सीएम से पूर्व मंत्री को टिकट देने की मुख्य पार्षद ने किया मांग

(सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर)।विधानसभा चुनाव के अब चंद महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में विभिन्न पार्टियां स्वयं को सशक्त करने में लगी है। जनता के बीच पैठ बनाने का भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता श्री भगवान सिंह कुशवाहा जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में निकल कर नीतीश कुमार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखने का काम कर रहे हैं।नगर क्षेत्र में श्री कुशवाहा ने अति पिछड़ा के नगर अध्यक्ष नंदलाल कुमार व व्यवसाय प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता उर्फ वीरू को पद पर मनोनीत किए।उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इनके बदौलत ही चुनाव जीत होती है। जदयू में कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलता है।

श्री कुशवाहा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का निर्देश दिया कि अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाए। इस बार 15 साल बनाम 15 साल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।नगर पंचायत,जगदीशपुर के मुख्य पार्षद मुकेश कुमार गुड्डू ने कहा कि श्री भगवान सिंह कुशवाहा के कार्यकाल में जगदीशपुर का चौमुखी विकास हुई थी।आज उन्हीं का बदौलत है कि जगदीशपुर अनुमंडल और ग्रिड का निर्माण हुआ। एक बार फिर से इन्हें जगदीशपुर का विधायक का टिकट देने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया। कहा कि इनसे विधायक कोई अच्छा अभी नहीं है।जदयू नेत्री सुषुमलता कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी, पूर्व उप मुख्य पार्षद अर्जुन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, संजय पासवान, ध्रुव कुमार ,रविंदर चौधरी ,राजेश कुशवाहा ,मुन्ना चौधरी, मिलिन्द चौधरी, विनय मिश्रा अनूप पटेल पूर्व पार्षद पूनम देवी अमन कुमार मनदीप यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275