ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दरोगा की मौत पसरा मातम
(रमेश कुमार उपाध्याय/बड़हरा)। बड़हरा स्थानीय थाना में पदस्थापित एक दारोगा की मौत डयूटी के दौरान हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार जब वे गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। उसी दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ते देख इलाज के लिए साथी टीम आरा ले गये।जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। दारोगा की शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में किया गया।आपको बता दें कि घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना की है। जहां बड़हरा थाना में पदस्थापित सब इंसपेक्टर हरेराम राय की मौत हो गई है।

दारोगा हरेराम राय कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरूवार को अचानक हार्ट अटैक के कारण उनका मौत हो गया। मृतक दारोगा हरेराम राय बक्सर जिले के चिल्हरी गांव के रहने वाले थे। जिनकी पोस्टिंग आरा में हुई थी। दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मी काफी दुखी हैं। मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई है। उसके बाद मृृृतक दारोगा की पत्नी व बेटा बिक्रमजीत सिंह आरा पहुचे। पोस्टमार्टम के बाद पुुुलिस लाईन में सलामी दी गयी। उसके बाद परिजन शव लेेेकर बक्सर चले गये।वहीं इस घटनाक्रम से स्थानीय थाने में पुलिसकर्मियों मे मातम छा गया है।