चाय बनाते वक़्त गैस चूल्हे में लगी आग एक परिवार के 8 लोग बुरी तरह जख्मी।।
(कुणाल सिंह/गड़हनी):-भोजपुर जिला के आयर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव के एक घर में गुरुवार की सुबह चाय बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर रिसाव से आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए। इसमें करीब पांच बच्चे शामिल हैं। हादसा सुबह करीब सात बजे के आसपास हुआ।बताया जा रहा है कि आग से झुलसे लोगों में दंपती की हालत गंभीर है। घायलों को सदर अस्पताल आरा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

हादसे को लेकर इलाके में काफी देर अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर आयर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों की माने तो आयर थाना के कुसुमा गांव निवासी उदय शंकर राम की पत्नी सुनीता देवी गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी तभी अचानक गैस रिसाव होने लगा। इसके पहले कि वो कुछ समझ पाती की पहले सिलेंडर और फिर घर में आग लग गई। इस घटना में उदय शंकर राम, उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्री रीमा, निधि कुमारी, शिवानी कुमारी, भाई राकेश राम और मुन्ना राम की पुत्री खुशबू कुमारी और पुनम कुमारी झुलस गई।

घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में उदय और सुनीता की हालत गंभीर है। दोनों करीब 80 फीसदी झुलस गए हैं