जमीन विवाद में खुनी संघर्ष, चली गोली पांच घायल, बंदूक लहराते वीडियो हुआ वायरल, जाँच में जुटी पुलिस
(रितेश हन्नी/सहरसा) – जिले के नवहट्टा थाना अंतर्गत डरहार ओपी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली जिससे दूसरे पक्ष के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।आनन फानन में परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डरहार ओपी क्षेत्र के सत्तौर गांव वार्ड नं-06 की घटना बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सत्तौर गांव के वार्ड-06 के रहने वाले रामपुकार यादव और निरंजन यादव के बीच पूर्व से भूमिविवाद चल रहा था। इसी बीच निजी खेत की जुताई करने के दौरान आज रामपुकार यादव और निरंजन यादव के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

जिसके बाद निरंजन यादव गुट के दस पन्द्रह की संख्या में आए लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से रामपुकार यादव गुट के पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए है हालांकि इस पूरे घटना में कुल सात लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जिसमें से पांच लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं एक भैंस को भी गोली लगी है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इससे पूर्व में भी भूमि विवाद को लेकर निरंजन यादव और रामपुकार यादव के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी थी। पूर्व की घटना से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि निरंजन यादव गुट के लोग हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन इस वायरल वीडियो में साफ तौड़ पर देखा जा सकता है कि एक गुट के लोग किस तरह से अपने हाथों में रायफल और लाठी डंडे लहराते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी डरहार ओपी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जाँच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।