भाजपा महिला मोर्चा ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि एवं विरोध-प्रर्दशन कर चीन का पुतला फूँका

(रितेश हन्नी/सहरसा) – शहर के वीर कुँवर सिंह चौक पर दिनांक 21 जुन 2020 को महिला मोर्चा सहरसा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती लाजवंती झा के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी एवं चीनी सामान के विरूद्ध विरोध-प्रर्दशन कर चीन का पुतला जलाया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लाजवंति झा ने कहा कि भारत की नीति कभी भी विस्तारवाद नहीं रहा है।

भारत वास्तिविक नियंत्रण रेखा के अन्दर अपने हिस्से में आधारभूत संरचना विकास हेतू सड़क और पुल का निर्माण कर रहा है जिसे चीन के द्वारा रोकने की कोशिस की जा रही है। वावजुद इसके भारत ने गलवान नदी पर पूल निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है। पेगोंग झील के किनारे स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करने से भारतीय सेना को रोका जा रहा है जबकि फिंगर 4 पर दोनो देश की सेनाएं आमने सामने है।

चीन विवादित इलाके पर अपना दावा जता रहा है जबकि विदेश मंत्रालय अपना पक्ष स्पस्ट कर चुका है कि अप्रैल 20 की यथा स्थिति में चीन को जाना ही होगा। वर्तमान परिस्थति में श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार समयानुकुल सटीक एवं प्रभावी राजनीतिक एवं कुटनीति के द्वारा उचित कार्यवाही कर रही है। इस तनाव एवं विवाद की स्थिति में पुरा देश एकजुट है साथ ही कोरोना संकट से उबरने हेतू केन्द्र एवं राज्य सरकारें सभी संभव उपाय कर रही है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता देश के स्वाभिमान और सेना के मनोबल को छुद्र राजनीतिक लाभ लेने के लिए नीचा दिखा रही है।

इस अभूतपूर्व संकट के समय में मोदी सरकार अकेले नहीं 135 करोड़ जनता साथ – साथ चुनौती से निपट रही है। उपस्थित सभी ने चीन के विरोध में नारे लगाए एवं प्लेकार्ड के माध्यम से प्रर्दशन किया और चीनी सामान नहीं खरीदने की शपथ ली। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकी देवी, प्रदेश मिडिया सह प्रभारी शालीनी सिंह तोमर, अनुसुचित मोर्चा की प्रदेश सह संयोजिका रूबी राम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता सिंह, नैना सरकार, पुजा सिंह राठौर सहित जिला महिला मोर्चा की सभी सदस्य मौजूद रही।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275