शहीद कुंदन एवं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दिव्यगंत आत्मा की शांति हेतु सामाजिक संस्था संगिनी ने दी श्रद्धाजंलि
(रितेश हन्नी/सहरसा) – भारत-चीन सीमा पर चिनी सैनिक के साथ हुए हिंसक झड़प में अपने जीवन का बलिदान देकर शहीद हुए भारत माँ के वीर सपूत कुंदन कुमार और बॉलीवुड का उभरता अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दिव्यगंत आत्मा की शांति हेतु सामाजिक संस्था “संगिनी उम्मीद की किरण” की सदस्यों द्वारा स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर कैंडिल प्रज्वलित कर दोनों बिहार के बेटों को “श्रद्धांजलि” दिया गया। संस्था की सदस्य शालिनी सिंह तोमर ने कहा कि भारत-चीन सिमा पर शहीद हुए वीर शहीदों को मैं कोटि-कोटि नमन करती हूँ।

वीर शहीद हमारे देश की रक्षा के लिये अपने परिजनों और खुद की इच्छाओं का त्याग कर निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते है। देश के जवान ही सच्चे देशभक्त है। उन्होंने कहा कि बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के निधन से आज पूरा देश गम में डूबा हुआ है। यह विश्वास करने योग्य नही हैं कि सुशांत आत्महत्या कर सकते है। मैं महाराष्ट्र सरकार से गुजारिश करती हुँ सीबीआई जाँच करवाई जाए। संस्था की सदस्य निशा झा ने दोनों सपूतों को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
वक्त आने पर सरकार नीति तैयार कर चीन को करारा जवाब देगी। वहीं उभरते हुए अभिनेता की मौत पर चिंता जताते हुए मौजूदा सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मौके पर नैना सरकार, गुंजन झा, निशा झा, शालिनी सिंह तोमर , लाजवन्ती झा, रिंकी सिंह, रोहिणी सिंह और ममता सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।