मनोहर कुमार ने सूर्य ग्रहण को लाइव प्रोजेक्ट कर की गणना-

आरा:- 21 जून रविवार को जिले के कोइलवर प्रखण्ड के कायमनगर गांव में IRO के संस्थापक मनोहर कुमार ने प्रोजेक्शन द्वारा ग्रामीणों को live सुर्य ग्रहण दिखाया। कुमार ने ग्रहण के समय प्रोजेक्शन कि मदद से सूर्य-चंद्रमा का व्यास, सूर्य-पृथ्वी के बीच की दूरी निकालने की विधि, सूर्य का कोणीय आकर निकालना, ग्रामीण छात्रों को सिखाया। बताते चले 26 दिसंबर 2019 को सूर्यग्रहण देखने के लिए विज्ञान प्रसार ने मनोहर कुमार को कोयंबटूर बुलाया था! कुमार 2013 के बोर्ड टॉपर रह चुके हैं। वर्तमान में बीएचयू में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनकी संस्था IRO पूरे देश में साइंस शो के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है।

मनोहर कुमार ने बताया की यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है था मगर आरा से पार्श्विक सूर्यग्रहण ही दिखाई दिया। जो पूरे 5 घंटे 48 मिनट का था लेकिन भारत में यह केवल 3 घंटे 26 मिनट तक दृश्यमान था। रविवार 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर लगा और दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक था। यह वलयाकार ग्रहण दोपहर 12:15 पर चरम सीमा पर था।
इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का करीब 99 प्रतिशत भाग ढक लिया। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य कंगन की भांति दिखाई दिया। इसमें सूर्य का सबसे सबसे बाहरी हिस्सा दिखाई दिया। जबकि बीच का हिस्सा चंद्रमा के द्वारा छिप गया। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत एशिया के कई देशों नेपाल, पाकिस्तान, अफ्रीका, सऊदी अरब, यूऐई, और इथोपिया में दिखाई दिया।

क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक तरह का ग्रहण है, जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है।

सूर्य ग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण, वलयाकार और आंशिक सूर्य ग्रहण। जब चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढ़क लेता है तब पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। इस स्थिति में ग्रहण को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आंशिक सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढंक पाता तो इसे खंडग्रास या आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण- वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का करीब 99 प्रतिशत भाग ढक लेता है और सूर्य का कुछ बाहरी हिस्सा ही दिखाई देता है। इसमें सूर्य का बाहरी हिस्सा गोलाई में एक चमकदार कंगन की तरह दिखाई देता है और बीच के हिस्से में छाया रहती है। इसे ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
मौके पर IRO संस्था के सदस्य मोहित कुमार, दीपक कुमार संदीप कुमार, मौजूद रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275