भाजपा ने किला गेट के पास शी जिनपिंग का पुतला फूंका व चीनी सामान का किया बहिष्कार

संवाददाता सूरज कुमार राठी/जगदीशपुर

जगदीशपुर।भारत-चीन सीमा पर गलवन घाटी में भारत के सैनिकों पर किए गए हमला के खिलाफ आक्रोश व प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भाजपा नेताओं ने नगर में चीन के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल प्रदर्शन किया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीनी सामान का बहिष्कार किया। पार्टी के नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार व सुनील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नेताओं ने कोतवाली चौक के पास से आक्रोश मार्च निकला जो वीर कुंवर सिंह किला गेट पहुंचा व यहां चीन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया गया।

नेताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा लगाते हुए चीनी सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। भाजपा नेता सुनील कुमार,आदित्य कुमार, महिला नेत्री संध्या सिंह, महामंत्री कुमार गौतम, भाजयुमो नगर अध्यक्ष आकाश कुमार,जगरनाथ केसरी व अच्छर खान ने कहा कि चीन हमेशा भारत के साथ धोखा देते आया है। एक बार फिर उसने धोखा देकर भारत के साथ गद्दारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है।

सेना का मनोबल बढ़ा है। हमारे 20 जवान शहीद हुए तो हमारी सेना ने चीन के 44 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है। चीन के सामान का बहिष्कार कर भारत निर्मित सामानों का अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। मौके पर अमन इंडियन, अरुण सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप सिंह,अखलेश सिंह,रंजन सिंह,विवेक कुशवाहा, शारदानंद गुप्ता आरके चंचल सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275