कोसी नदी की मृतप्राय उपधारा में नाव डूबने से महिला व बच्ची की हुई मौत, पसरा सन्नाटा
संवाददाता रितेश हन्नी/सहरसा
सहरसा – जिले के सलखुआ थाना के महादेवमठ गांव के समीप कोसी नदी की मृतप्राय उपधारा में शनिवार की सुबह नाव डूब जाने से दो महिला की मौत हो गई। दोनों मृत संतोष शर्मा की पत्नी अनिता देवी (35) तथा मिथिलेश शर्मा की पुत्री काजल कुमारी (14) है। दोनों मृतक की पहचान सितुआहा पंचायत के महादेवमठ शर्मा टोला वार्ड 11 निवासी के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र के लोगों को खेती करने व घास काटने के लिए रोजाना नाव पर चढ़ आर पार करना पड़ता है। इसी दिनचर्या के क्रम में शनिवार को उपधारा में नाव डूब गई। नाव पर अधिकांश महिला ही सवार थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जर्जर नाव पर करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया में लोगों का मुख्य सवारी नाव ही रहता है। इस क्षेत्र के अधिकांश संपन्न लोग खेतीबारी व आदि कार्य के लिए नदी व घाट पर सिर्फ निजी नाव रखते हैं। जिस पर नाविक नहीं रहता है। जिसे जरूरत होता है स्वयं चलाकर पार हो जाते हैं। इस कार्य में कोसी क्षेत्र के महिला व बच्चे एक्सपर्ट होते हैं। आज की घटना भी उसी का परिणाम है। जानकारों के मुताबिक नाव महिला ही चला रही थी। जर्जर नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बीच धार में नाव जाते ही डूब गई। नाव डूबते ही हल्ला होने पर नदी के दोनों किनारे के दर्जनों लोग नदी में कूद सभी यात्री को जबतक निकालते तबतक दो की मौत हो चुकी थी। हालांकि अबतक लापता लोगों की सूचना किसी को नही मिली है। घटना की सूचना पर सलखुआ थाना पुलिस, सीओ, अंचल कर्मी घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट दोनों शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।