पूर्व विधायक सुनील पांडे के नेतृत्व में लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
संवाददाता एहराज़ अहमद/सहार:- सहार प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे के नेतृत्व में किया गया। पूर्व विधायक ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुरहरा एवं चौरी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रता सम्मेलन में पूर्व विधायक डॉ सुनील पांडे पहुंच कर अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। पूर्व विधायक सुनील पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी और हम सहार और तरारी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं तथा पूर्व में किए गए कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कई योजना गरीबों किसानों के लिए चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ सीधे गरीबों किसानों को मिल रहा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड लोजपा अध्यक्ष गुड्डू प्रसाद और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह ने किया।

कार्यक्रम में युवा नेता राजेश कुमार राय, तरारी विधानसभा प्रभारी बैजनाथ उपाध्याय,लल्लन रजक, नवल शर्मा ,प्रमुख प्रतिनिधि विमल मौआर, पिंटू राय,कविंदर राय,शंकर राय, राकेश राय,समरेश सिंह,पंचायत अध्यक्ष लोजपा उमेश सिंह, सहित प्रखंड के अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।