मोदी सरकार 2 के पहले साल की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने को लेकर बैठक
संवाददाता एहराज़ अहमद/सहार
सहार:-मोदी सरकार 2 के पहले साल की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के पत्र को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय की एक बैठक सहार में भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह और संचालन राजेश कुमार राय ने किया।

अन्य लोगों में डॉक्टर हरेंद्र पांडे विधानसभा प्रभारी तरारी, सुरेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भोजपुर, प्रहलाद राय पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा, केशव सिंह मंडल अध्यक्ष सहार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विमल मऊआर आदि मौजूद रहे।