लेफ्टिनेंट बन विवेक ने बढ़ाया भोजपुर जिला सहित माता-पिता का मान।
संवाददाता रमेश कुमार उपाध्याय/बड़हरा
बड़हरा थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक ब्रजेश कुमार पाण्डेय के पुत्र विवेक कुमार पाण्डेय ने एनडीए तथा आईएमए की कठीनतम सैनिक प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराकर लेफ्टिनेंट बना तथा गांव,जिले व माता-पिता का नाम रौशन किया है। इस संबंध में विवेक के पिता ने बताया कि विवेक बचपन से ही काफी होनहार था।जिसे देश सेवा में जाने की प्रबल इच्छा थी।जिसे पुरा करने के लिए विवेक ने डीपीएस (हिमाचल प्रदेश) से 99 फिसदी अंकों के साथ मैट्रीक तथा केन्द्रीय विद्यालय दानापुर कैंट से 86 फिसदी अंकों के साथ बारहवीं की पढ़ाई पुरी की।

वर्ष 2016 में एनडीए में खड़गवासला में चयनित हुआ।उसके बाद फिर वर्ष 2019 में आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) देहरादून में चयनित हुआ। जहां से 13 जून2020 को पास आउट होकर विवेक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर युद्ध एवं विज्ञान कोर में अपना योगदान दिया।अपने बेटे के लेफ्टिनेंट बनने से अति उत्साहित माता नीलम पान्डेय व पिता ब्रजेश पान्डेय ने बताया कि परिवार का तीन पीढ़ियों से चला आ रहा देश सेवा का व्रत सफल हुआ है। जिससे बड़ी खुशी मिली है।

विवेक की बहन नेहा पान्डेय भी कम मेधावी नहीं ।जो फिलवक्त भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में जेआरएफ से पीएचडी कर रही है।वहीं इस होनहार युवक के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से स्थानीय लोगों मे खुशी का माहौल बना हुआ है जिसकी चर्चा बाजारों व गांव में हो रही है।